शिकोहाबाद: शिकोहाबाद में नायब तहसीलदार के कार्यकाल की जांच, अधिवक्ताओं ने सेवा मुक्त की मांग का ज्ञापन सूबे के मुखिया को भेजा
शिकोहाबाद में दिन प्रतिदिन ब्रजराज सिंह नायब तहसीलदार के विरूद्ध अधिवक्ताओं की आवाज बुलन्दी पर दिखती नजर आ रही है। वादकारियों के हित में अधिवक्ता विगत 05 फरवरी से लगातार अपने आन्दोलन को बिना किसी विश्राम दिये पूरे जोश के साथ जारी रखे हुये है। 28 दिन व्यतीत हो जाने के उपरांत भी अधिवक्ताओं के जोश में कोई कमी नजर नही आ रही है।