धौलपुर: कलेक्ट्रेट पर किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान संघ धौलपुर के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें बताया है कि धौलपुर की सभी तहसीलों के गांवों के कृषि क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण खरीफ की फसल जलभराव एवं जल बहाव के कारण नष्ट हो गई हैं। अभी भी खेतों में पानी भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि जमीन पानी को सोख नहीं रही है।