आलनिया जोड़ पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिवस पर भगवान वामन अवतार की कथा सुनाई गई, जिसने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा वाचक अलकनंदा दीदी ने कहा कि भगवान वामन अवतार ने अपने तीन पगों से तीनों लोकों को मापकर राजा बलि को सबक सिखाया था।मंगलवार को कथा के तीसरे दिन कथा वाचक अलकनंदा दीदी ने भगवान विष्णु के पंचम अवतार वामन अवतार की कथा का रसपान कराया।