पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर बुधवार शाम करीब 7:30 बजे थाना बिजावर परिसर में थाना प्रभारी डीएसपी (पी) हर्ष राठौर की मौजूदगी में सीपीआर/बीएलएस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजावर के बीएमओ डॉ. महेश त्रिवेदी ने पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति में जीवन रक्षक तकनीकें — कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) और बेसिक लाइफ सपोर्ट (B