कटनी नगर: जनगणना 2027: मकान सूचीकरण में कटनी जिला सबसे आगे, भोपाल निदेशालय के संयुक्त संचालक ने किया निरीक्षण
जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य में कटनी जिले ने प्रदेश के 6 अग्रणी जिलों में स्थान बनाया है यह सफलता कलेक्टर आशीष तिवारी के द्वारा जनगणना संबंधी नियमित समीक्षा के कारण संभव हो सका आज गुरुवार दोपहर 12:00 जनगणना निदेशालय भोपाल से संयुक्त संचालक जय सहदाद पुरी कटनी पहुंचे थे जहां उन्होंने जनगणना का जायजा लिया। तकनीकी समस्याओं का समाधान किया।