आधुनिक तरीकों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। मजदूरी संकट और समय की बचत को ध्यान में रखते हुए किसान बड़े पैमाने पर हार्वेस्टर मशीनों से धान की कटाई करा रहे हैं। हार्वेस्टर के प्रयोग से जहां किसानों का श्रम और समय दोनों बच रहा है, वहीं इसके बाद खेतों में बची धान की खुंटी व पराली को जलाने की प्रवृत्ति भी तेजी से बढ़ती जा रही है।