अरवल: कलेर में लोहिया योजना के प्रखंड समन्वयक पंकज कुमार को भावभीनी विदाई
Arwal, Arwal | Apr 15, 2026 कलेर में लोहिया योजना के प्रखंड समन्वयक पंकज कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई सह सम्मान समारोह में बीडीओ मनोज कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष ब्रजेंद्र कुमार सिंह, आपूर्ति पदाधिकारी सिद्धनाथ पासवान, सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।