झांसी: झांसी में वैक्सीनेशन के बाद 9 माह की अनाथ बच्ची की हुई मौत, रेलवे पटरी के किनारे पड़ी मिली थी, 5 दिन पहले लगी थी वैक्सीन
Jhansi, Jhansi | Sep 4, 2025 झांसी में अनाथालय में पल रही 9 महीने की मासूम बच्ची की वैक्सीनेशन के बाद मौत हो गई जब वो 3 दिन की थी, तब वो रेलवे पटरी के किनारे मिली थी। तब से वो शिशु अनाथालय में पल रही थी अनाथालय स्टाफ ने 5 दिन पहले सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर बच्ची को वैक्सीन लगवाई थी। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। स्टाफ ने उसे मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।