कोठाज से वाया कोटड़ी-अगरपुरा चौराहे तक बनने वाली एमडीआर सड़क का निर्माण स्वीकृति के एक साल से ज्यादा समय बाद भी ठप पड़ा है। परियोजना का शिलान्यास और ठेकेदार ने पुलिया निर्माण का काम 16 मई 2025 को शुरू किया था। शर्त के मुताबिक काम नौ महीने में पूरा होना था। बेतरतीब कार्यप्रणाली के चलते काम कछुआ चाल से भी आगे नहीं बढ़ा।ग्रामीणों ने बताया कि बिरधोल गांव के पास बनी पुलिया अधूरी है। मंद बारिश में ही वहां पानी भर गया। शनिवार रात हल्की बारिश के बाद पुलिया में करीब 3 फीट तक पानी भर गया और कीचड़ फैल गया। एक घंटे में करीब 15 से ज्यादा वाहन फंस गए। कई मोटरसाइकिल सवार कीचड़ में फिसलकर गिर पड़े। कई वाहन चालकों को मजबूरी में रास्ता बदलकर निकलना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार प्रशासन को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन स्थायी सुधार नहीं हुआ। ग्रामीण वर्षों से इस मार्ग की मरम्मत और पक्की पुलिया की मांग कर रहे थे।
#kotri #jahajpur #bhilwara #rajasthan #news