सिसई: सिसई के फाल्गुन मेले में नियमों की धज्जियां उड़ीं, प्रशासन मौन
Sisai, Gumla | Mar 16, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बाजार टांड़ में लगने वाले वार्षिक फाल्गुन मेले में नियम कायदे की लगातार धज्जियां उड़ रही है।रविवार शाम ग्रामीणों ने बताया कि मेले में सुरक्षा की कोई व्यवस्था दिखाई नहीं पड़ती है।मनमाने ढंग से मेले को चलाया जा रहा है।जरूरत के अनुसार सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं ना ही उसका डीवीआर सिसई थाना में लगा हुआ है।