सिसई: पंडरिया में उप मुखिया और उनके भाई का सिंचाई का मोटर पंप चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
Sisai, Gumla | Mar 15, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव के उपमुखिया प्रमोद बैठा ने शनिवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि उनके और उनके भाई विनोद बैठा की सिंचाई वाली मोटर पंप की चोरी हो गई है।उन्होंने बताया कि वे दोनों भाई प्राश नदी में गड्ढा खोदकर 1एचपी और डेढ़ एचपी मोटर पंप के माध्यम से सिंचाई करते हुए खेती करते हैं।लेकिन अज्ञात चोरों के द्वारा उनकी मोटर की चोरी कर ली गई।