सिसई: प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया होली का त्यौहार, लोगों ने एक-दूसरे को रंग और अबीर लगाकर होली खेली
Sisai, Gumla | Mar 14, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के सहीजाना पूसो,कॉलेज रोड समेत विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार दोपहर होली का त्यौहार मनाया गया।हालांकि प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश भाग में शनिवार को होली मनाया जाना है लेकिन कई स्थानों पर शुक्रवार को ही होली मनाया गया।इस बीच लोगों ने एक दूसरे को जमकर रंग अबीर और गुलाल लगाया।साथ ही डीजे के धुन में होली के मधुर गीतों के बीच लोग जमकर थिरके।