अनूपपुर: डायट परिसर में शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी मुफ्त तैयारी
जिले के डाइट परिसर में “शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026” के तहत 45 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि यह योजना युवाओं को सेना व पुलिस भर्ती सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रभावी मंच प्रदान करेगी। युवाओं को अनुशासन, नियमित अभ्यास और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य होगा।