आगर: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आगर कोतवाली थाने से पुलिस प्रशासन ने निकाली तिरंगा यात्रा
थाना ग्राउंड परिसर से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पुलिस प्रशासन ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया और वाहनों के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं पुलिस अधिकारी शामिल हुए। यात्रा छावनी नाका झंडा चौक नाना बाजार सरकार बाड़ा अस्पताल चौराहा विजय स्तंभ होते हुए वापस कोतवाली थाने पर पहुंचा जहां पर यात्रा का समापन हुआ ।