कहरा: सौरबाजार थाना के गढ़िया गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में एक जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Feb 21, 2024 सौरबाजार थाना के गढ़िया गांव वार्ड 1 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों ने आपस में मारपीट कर ली। जिस मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम विपिन कुमार बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर प्रदीप यादव और धीरन कुमार ने मेरे साथ मारपीट किया है।