पन्ना: पन्ना के पार्थ पेट्रोल पंप से 50 लीटर डीजल चोरी, CCTV में कैद हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Panna, Panna | Nov 8, 2024 पन्ना के पार्थ पेट्रोल पंप पर बीती रात एक टैंकर से अज्ञात चोरों द्वारा 50 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया। घटना पवई से 6 किलोमीटर दूर मुराछ क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप की है, जहां एक टैंकर डीजल खाली करने आया था और रात अधिक होने के कारण वहीं खड़ा था। उसी दौरान एक सफेद कार में चार अज्ञात चोर आए और टैंकर का जाली ढक्कन तोड़कर 50 लीटर डीजल लेकर फरार हो गए।