मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस केंद्र में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर एसपी ने किया सम्मानित
पुलिस केंद्र में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारी को प्रश्स्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस केन्द्र सभागार में प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन आज हुआ। जहां पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा कांडों का सफल निष्पादन करने,चोरी की बाइक बरामद करने एवं सुख नशा के विरुद्ध उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।