रतनगढ़: गांव मालपुर के महिला-पुरूष ने मारपीट व जातिसूचक गाली देने का आरोप लगाते हुए रतनगढ़ पुलिस थाने में की शिकायत
मारपीट व जातिसूचक गाली देने का आरोप लगाते हुए गांव मालपुर के महिला-पुरूष आज शाम रतनगढ़ पुलिस थाने पहुंचे, ओर थानाधिकारी को परिवाद देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। परिवाद में कुछ नामजद युवकों पर मारपीट व जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है।