बेगूसराय: बिहार सरकार के सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन पूरे, कला दीर्घा में कार्यक्रम आयोजित
बिहार सरकार के सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी में कार्यक्रम का आयोजन शनिवार की दोपहर 12:00 बजे किया गया. कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया.