भंडरिया: आम चुनने निकले मासूम की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र में रविवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना भंडरिया-रमकंडा मुख्य मार्ग स्थित टेढ़ीपरास गांव के समीप हुई, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। मृतक की पहचान भंडरिया थाना क्षेत्र के महुगाई गांव निवासी वीरें