मनोहरथाना: मनोहरथाना के सफाई कर्मचारियों ने पीएफ न मिलने से नाराज होकर की अनिश्चितकालीन हड़ताल
मनोहरथाना कस्बे में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने पिछले 7-8 महीनों से भविष्य निधि (PF) का भुगतान नहीं होने के विरोध में शनिवार शाम से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल के कारण पूरे कस्बे की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पुराने बस स्टैंड श्रीराम चौराहा समेत शहर की गलियों और चौराहों पर कचरे के ढेर लग गए हैं।