लखीसराय: लखीसराय में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस वालों की हुई संघन जांच
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार एवं शुक्रवार के बीच जिले में रात्रि गश्ती व्यवस्था का निरीक्षण किया गया. शुक्रवार पूर्वाह्न 10:50 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई. निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारी ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल के सतर्कता, कार्यशैली एवं तैनाती की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए.