चूरू: चूरू में फेसबुक विज्ञापन के जरिए फोटो फ्रेम व्यापारी से ₹17 हजार की साइबर ठगी
Churu, Churu | Jun 9, 2026 चूरू। गेस्ट हाउस क्षेत्र के एक फोटो फ्रेम व्यापारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने फेसबुक पर कम कीमत में शीट बेचने का विज्ञापन लगाया। विज्ञापन देखकर व्यापारी ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। ठगों ने भरोसा जीतकर अलग-अलग बहाने से करीब 17 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।