बेगूसराय: जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 03 अगस्त को होगी सिपाही भर्ती परीक्षा, तैयारी पूरी
03 अगस्त को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसकी सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है. इस बात की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार की शाम 5:00 बजे दी. उन्होंने बताया कि परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना पहली प्राथमिकता है.