कटोरिया: तुलसीवरण के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाइक सवार जख्मी
Katoria, Banka | May 9, 2026 कटोरिया- बांका रोड स्थित तुलसीवरण के पास शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर को पार करने के दौरान बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार घघरीजोर गांव का संजय यादव जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया।