उरई: उरई मेडिकल कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, मरीजों से वार्तालाप कर दिए दिशा निर्देश
Orai, Jalaun | Jun 4, 2025 उरई तहसील क्षेत्र के उरई मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर आज जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया है,जिसमे जिलाधिकारी ने मरीजों से और उनके साथ आय तीमारदारों से वार्तालाप किया है,जिसमें खामियां मिलने पर दिशा निर्देश दिए है,आज दिन बुधवार समय 5 बजे जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के दवा वितरण कक्ष और अन्य विभागों के सभी कक्षों का निरीक्षण किया है।