उरई: ग्राम खरका में 4 भैंस खोने पर कक्षा 8 के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Jun 4, 2025 बुधवार की दोपहर 2:00 बजे उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में कक्षा 8 छात्र के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, लड़का चार भैंसों को लेकर चराने के लिए गया तभी वह गुम हो गई और जिसके तनाव में आकर लड़के ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।