खुरई: पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए दुष्कर्म के आरोपी पार्षद को फिर से किया गया गिरफ्तार, भाजपा ने 6 साल के लिए किया निष्कासित
Khurai, Sagar | Mar 12, 2025 बुधवार शाम लगभग 6 बजे भाजपा पार्षद मनोज राय को शहरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ज्ञातव्य है कि मंगलवार को महिला भाजपा नेत्री ने पार्षद पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था गिरफ्तारी के बाद वह थाने से भाग गया था। इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने बच रही है। हालांकि इस मामले में आरोपी पार्षद को भाजपा ने 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।