खुरई: स्टेशन के पास मजदूरों से भरी ट्राली पलटने से कई मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती, शहरी पुलिस ने ट्राली जब्त की
Khurai, Sagar | Mar 10, 2025 खुरई में सोमवार रात लगभग 10.30 बजे फसल कटाई को जा रहेमजदूरों से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलट गई जिससे कई मजदूर घायल हो गए जिन्हें अस्पताल भेजा गया जहां पर प्राथमिक इलाज किया गया। गनीमत रही कि ट्राली पूरी तरह से नहीं पलटी जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही शहरी थाना पुलिस ने पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेज कर ट्रेक्टर ट्राली जब कर ली कार्यवाही सुबह होगी