खुरई: शास डिग्री कॉलेज में एबीवीपी के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा
Khurai, Sagar | Mar 10, 2025 सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे शास डिग्री कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें कॉलेज में असामाजिक तत्वों से सुरक्षा, बाइक स्टैंड मरम्मत वाटर कूलर, टायलेट में पानी सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की है। यदि 7 दिनों में मांगो को पूरा नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।