खुरई: जनसुनवाई में पहुंचे खुरई के किसानों ने दिया आवेदन, कहा- डेढ़ साल पहले बेची गई चने की फसल का अब तक नहीं मिला भुगतान
Khurai, Sagar | Mar 11, 2025 मंगलवार दोपहर लगभग 1.00 बजे खुरई के किसानों ने जनसुनवाई में शिकायत की है कि डेढ़ साल पहले विपणन समिति में चनों की फसल बेची थी जिसका भुगतान नहीं हुआ। ,66 किसानों का लगभग एक करोड़ का भुगतान बाकी है। दरअसल खरीदी केंद्र के प्रबंधक और वेयर हाउस मैनेजर ने फर्जीवाड़ा कर चना वेयर हाउस में न भेज कर कहीं और बेच दिया था जिससे किसानों का भुगतान अटका है