बिछिया: अंजनिया के पास NH-30 पर हादसा, स्कूटी सवार ने पैदल महिला को मारी टक्कर, महिला गंभीर घायल
मंडला जिले में एनएच 30 पर अंजनिया के पास जगनाथऱ गांव मे एक तेज रफ्तार स्कूटी का कहर देखने क़ो मिला l पैदल चल रही महिला को स्कूटी चालक ने टक्कर मार दी l हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई l घटना 6 अप्रैल सोमवार दोपहर 2बजे की बताई जा रही l घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया है l पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है l