बिंदकी: धौरहरा गांव में जहरीला पदार्थ खाने से मां और एक बच्चे की मौत, दूसरे बच्चे की हालत गंभीर, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज क्षेत्र के धौरहरा में पति तथा ससुराली जनों से परेशान होकर महिला ने अपने दो छोटे बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद स्वयं जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसके चलते महिला और एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरे बच्चे का इलाज चल रहा है। इस मामले में गुरुवार की दोपहर 12 बजे मृतका के पिता ने पुत्री के पति सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।