कर्वी: कामदगिरि परिक्रमा में मुख्यमंत्री योगी का आध्यात्मिक और संवेदनशील रूप, बंदरों को चना खिलाया और बच्चों को बांटी चॉकलेट
चित्रकूट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह 8:30 बजे भगवान कामतानाथ के दर्शन के बाद कामदगिरि की पंचकोशी परिक्रमा की। प्रथम मुखारविंद पर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बंदरों को चना, बच्चों को चॉकलेट वितरित की तथा बरगद और पीपल के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।