बयाना: बयाना में भाजपा की बढ़त पर जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त पर बयाना में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। शहर के विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई और एक-दूसरे को बधाई दी गई। पूर्व विधायक बच्चू सिंह बंशीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता चंद्रगुप्त सदन पर एकत्रित हुए।