बिहार में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की खराब स्थिति और गड्ढों की समस्या को लेकर अब शिकायत दर्ज कराना बेहद आसान हो गया है। जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि अब लोग “हमारा बिहार हमारी सड़क” एंड्रॉयड ऐप के माध्यम से सीधे अपनी शिकायत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं।