महोबा: कुलपहाड़ में सांप के काटने से बिगड़ी युवक की हालत, सही इलाज की उम्मीद में मरा हुआ सांप लेकर पहुंचे जिला अस्पताल
Mahoba, Mahoba | Jun 24, 2026 सांप के काटने से घायल युवक को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। हैरानी की बात यह रही कि वे उस मरे हुए सांप को भी साथ लेकर पहुंचे जिसने युवक को काटा था। परिजनों का कहना था कि सांप की पहचान होने से सही इलाज मिल सकेगा। डॉक्टरों ने युवक का उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार मरीज की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।