सिंगरौली: एसपी के निर्देशन में सिंगरौली पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त कर 258 बदमाशों पर की कार्रवाई
शनिवार रविवार की दरम्यानी रात सिंगरौली पुलिस के 300 कर्मचारियों की टीमों ने नाईट कांबिंग कश्त कर 258 बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही की है। एसपी के निर्देशन एवं एएसपी के मार्गदर्शन में संगठित और सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान 27 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी की गयी जो वर्षों से फरार थे। 95 अन्य वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।