पडरौना: कुशीनगर के हनुमानगंज पनियहवा में शराब दुकान में सेंधमारी, 70 हजार की शराब और 24 हजार नकदी हुई चोरी
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा में चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने शराब की दुकान की दीवार में सेंधमारी कर 14 पेटी शराब और 24 हजार रुपए नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी