पडरौना: कुशीनगर के रेलवे स्टेशनों पर बदहाल यात्री सुविधाएं, शौचालय और पेयजल व्यवस्था बनी यात्रियों की बड़ी परेशानी
कुशीनगर जिले के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय और पेयजल जैसी जरूरी व्यवस्थाएं बदहाल हैं। महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। निरीक्षण और निर्देशों के बावजूद हालात नहीं सुधरे, जिससे रेलवे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।