कुशीनगर के खड्डा तहसील क्षेत्र स्थित सिसवा गोपाल गांव में सोमवार रात एक हिंसक जानवर ने मुसहर बस्ती में घुसकर बकरी को मार डाला। परिजनों के अनुसार जानवर तेंदुआ था। घटना के बाद गांव में दहशत है। वन विभाग जांच में जुटा है, ग्रामीण सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।