छोटीसादड़ी: छोटी सादड़ी में किसानों के अधिकारों की रक्षा को लेकर धरना दसवें दिन भी जारी
छोटीसादड़ी में रेलवे लाइन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के बाद उचित मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानों का धरना-प्रदर्शन रविवार को दसवे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन में अचलपुरा, सेमरड़ा, छोटीसादड़ी, बरेखन, मलावदा गांवों के सैंकड़ों किसान शामिल हुए। वहीं किसानों ने रेलवे विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण कार्य ठप करा दिया है।