छोटीसादड़ी: कारुंड़ा में प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना के तहत लाभार्थी को दिया गया दो लाख का चेक
बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की कारुंड़ा शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना के तहत एक लाभार्थी को 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। यह चेक शाखा प्रबंधक पवन मीणा द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन भी उपस्थित हुए। शाखा प्रबंधक पवन मीणा ने प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना के लाभों के बारे में बताया।