अमरिया: कैंचू टांडा में दादा मियां के उर्स दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच
तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम कैंचू टांडा में हज़रत दादा मियां रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स के दौरान रविवार को 6 बजे तक आखिरी दिन दूर दराज से आए पहलवानों के बीच मुकाबले हुए। दंगल में मझलिया के प्रमोद कुमार ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती कराई दंगल में पहली कुश्ती गाजियाबाद के शक्तिमान पहलवान व झांसी के तूफान सिंह पहलवान के बीच हुई।