अमरिया: कैंचू टांडा दंगल में कई प्रदेशों से आए पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच
तहसील अमरिया क्षेत्र के कैंचू टांडा गांव में हज़रत दादा मियां रहमतुल्ला अलैह के सालाना उर्स में चल रहे कुश्ती दंगल में चौथे दिन शुक्रवार को 5 बजे नेपाल उत्तराखंड कश्मीर पंजाब समेत उन जगहों से आए पहलवानों ने दांवपेंज दिखाएं। उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के पहलवानों के बीच हुए मुकाबले में जावेद गनी ने बाजी मारी।