अमरिया: कस्बा अमरिया में सर्राफ की दुकान पर शटर काटकर चोरी का प्रयास, शोर शराबे के बाद चोर भागे
कस्बा अमरिया मे चोरों ने शुक्रवार को रात लगभग 1 बजे नेशनल हाईवे पर तहसील से चंद दूरी पर ज्वेलरी की दुकान का शटर गैस कटर से काटकर दुकान में घुसकर दुकान के अंदर लगे कैमरे तोड़े और चैनल के ताले काटते समय पड़ोसी के जागने और शोर मचाने पर चोर दुकान से निकलकर फरार हो गए। शोर सुनकर कस्बे में गस्त कर रही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।