अमरिया: गांव भौनी बरात में शराब के नशे में धुत युवक ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, पीड़ित की शिकायत पर दर्ज हुई रिपोर्ट
थाना अमरिया कस्बा अमरिया निवासी वीरेन्द्र ने तहरीर के आधार पर बताया मैं 21 फरवरी को गांव भौनी में अपने मौसा के लड़के की शादी में गया हुआ था। लगभग 5 बजे थाना शीशगढ गांव मानपुर निवासी रवि शराब के नशे में गाली गलौच कर रहा था। मैने गाली देने से मना किया तो मेरे साथ मारपीट करने लगा जिससे मेरे पैर से बहुत खुन बहने लगा बडी मुश्किल से लोगो ने मुझे बचाया।