अमरिया: कैंचू टांडा में पहलवान जावेद गनी की कुश्ती देखने के लिए दंगल में पहुंची भीड़
अमरिया क्षेत्र के कैंचू टांडा गांव में हज़रत दादा मियां रहमतुल्ला अलैह के सालाना उर्स में चल रहे कुश्ती दंगल में पांचवें दिन शनिवार को 5 बजे पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेंच दिखाए। ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती करवायी ।दंगल में जम्मू कश्मीर के जावेद गनी पहलवान ने कर्नाटक के कटप्पा पहलवान को हराया।