आगरा: आगरा में बकरा ईद के मौके पर सबसे महंगा बिका सुल्तान,₹1 लाख 60 हजार रुपए की लगी बोली,व्यापारियों को हुआ फायदा
Agra, Agra | Jun 16, 2024 आगरा में बकरा ईद के मौके पर मंटोला स्थित ढोलिखार में लगने वाली बकरा हाट में इस साल ₹1 लाख 60 हजार रुपए का सबसे महंगा बकरा सुल्तान बेचा गया। बकरा बेचने हाट में आए व्यापारी ने बताया कि उन्होंने सुल्तान को पाला हैं। वह कोल्ड्रिंक और दूध पीता हैं। जो इसकी खासियत हैं। इसीलिए यह हाट में सबसे महंगे दामों पर बिका है।