संडीला: भीषण आग से मुरार नगर औद्योगिक क्षेत्र में दो दुकानों को हुआ लाखों का नुकसान
Sandila, Hardoi | Jun 22, 2026 संडीला क्षेत्र स्थित मुरार नगर औद्योगिक क्षेत्र में कन्हैयालाल के किराना स्टोर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित महेश गुप्ता की चाय की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।